Monday, October 19th, 2026

अक्षय खन्ना निभाएंगे NSG कमांडो की भूमिका

लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चला है। वहीं कई नए प्रोजेक्ट की घोषणा भी की जा रही है। अब खबर आ रही है कि अभिनेता अक्षय खन्ना अक्षरधाम मंदिर हमले पर आधारित एक फिल्म में NSG कमांडो की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अक्षय खन्ना इससे पहले भी कई चुनौतीपूर्ण किरदारों को पर्दे पर निभा चुके हैं। इससे पहले वह 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भूमिका को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। यह एक फीचर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन केन घोष करेंगे। इस फिल्म में अक्षय अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इसका टाइटल ‘स्टेट आॅफ सीज : अक्षरधाम’ होगा और इसका प्रसारण डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जा सकता है। जी5 पर ही पिछले साल 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित वेब सीरीज 'स्टेज आॅफ सीज 26/11' रिलीज हुई थी। अब यही फ्रैंचाइजी अक्षरधाम मंदिर हमले के दौरान ठरॠ कमांडो द्वारा चलाए गए आॅपरेशन पर फिल्म बना रहे हैं। इस फ्रैंचाइजी की पहली सीरीज में अर्जुन बिजलानी, अर्जन बाजवा और विवेक दहिया मुख्य भूमिकाओं नजर आए थे। इस सीरीज को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। उम्मीद की जा रही है कि इसकी आगामी फिल्म को भी लोग पसंद करेंगे।  अक्षय खन्ना फिल्म में एक एनएसजी कमांडों की भूमिका में नजर आएंगे, जो पूरे आॅपरेशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक सूत्र ने कहा, इस फिल्म के एक्शन को शूट करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय